शनिवार, 25 अप्रैल 2026
अंतर्राष्ट्रीय

ईरानी विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे:पाकिस्तानी अधिकारियों से बैठक करेंगे अराघची, अमेरिका से कुशनर और विटकॉफ भी पहुंच रहे

कल  ·  24 अप्रैल 2026, 01:37 am
अस्वीकरण: इस समाचार की सटीकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। कृपया महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र रूप से जानकारी की पुष्टि करें।
ईरानी विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे:पाकिस्तानी अधिकारियों से बैठक करेंगे अराघची, अमेरिका से कुशनर और विटकॉफ भी पहुंच रहे

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार देर शाम स्लामाबाद पहुंच गए। वे वहां पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत करेंगे। यह बैठक अमेरिका और ईरान के बीच संभावित वार्ता की तैयारी के तौर पर देखी जा रही है। वहीं, अमेरिका से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर भी पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले अराघची ने आज दोपहर पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से अलग-अलग बातचीत की। इसमें अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर बनाए रखने पर चर्चा हुई। पाकिस्तान इस पूरे मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और उसे उम्मीद है कि इस बैठक के बाद अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता खुल सकता है। ईरानी मीडिया IRNAके अनुसार, पाकिस्तान के बाद अराघची ओमान की राजधानी मस्कट और फिर रूस जाएंगे। फिलहाल इस पूरे मामले पर अमेरिका और ईरान दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. इजराइल-लेबनान सीजफायर बढ़ा: डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में इजराइल और लेबनान के राजदूत स्तर की दूसरी बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर को तीन हफ्तों के लिए बढ़ाने का ऐलान किया। 2. भारत की एडवाइजरी: भारत सरकार ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए लोगों को वहां जाने से बचना चाहिए। 3. होर्मुज में टोल वसूली: ईरान ने गुरुवार को पहली बार होर्मुज में जहाजों से टोल वसूला है। इसे बैंक में जमा भी करा दिया गया ​है। हालांकि, राशि का खुलासा नहीं किया है। 4. निर्वासित क्राउन प्रिंस का विरोध: ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी पर बर्लिन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से निकलते वक्त लाल रंग फेंका गया। 5. ट्रम्प की ताकत घटाने में विपक्ष फेल : अमेरिकी सीनेट में ट्रम्प की युद्ध करने की ताकत को कम करने का प्रस्ताव पांचवीं बार खारिज हो गया। इसके खिलाफ 51 वोट पड़े, जबकि समर्थन में 46 वोट मिले। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

शेयर करें:FacebookTwitterWhatsApp