शनिवार, 25 अप्रैल 2026
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प ने सीजफायर बढ़ाया, नाकाबंदी जारी रखने का आदेश:कहा- पाकिस्तान के आर्मी चीफ और प्रधानमंत्री के अनुरोध पर यह कदम उठाया

21 अप्रैल 2026  ·  21 अप्रैल 2026, 12:47 am
अस्वीकरण: इस समाचार की सटीकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। कृपया महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र रूप से जानकारी की पुष्टि करें।
ट्रम्प ने सीजफायर बढ़ाया, नाकाबंदी जारी रखने का आदेश:कहा- पाकिस्तान के आर्मी चीफ और प्रधानमंत्री के अनुरोध पर यह कदम उठाया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर संभावित सैन्य हमला फिलहाल टाल दिया है और सीजफायर को बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ और प्रधानमंत्री के अनुरोध पर यह कदम उठाया गया है, ताकि ईरान अपनी एकजुट योजना पेश कर सके। ट्रम्प ने अपने बयान में कहा कि ईरान की सरकार इस समय गंभीर रूप से बंटी हुई है। ऐसे में वहां के नेताओं को एक प्रस्ताव तैयार करने का मौका देने के लिए अमेरिका ने हमले को रोक दिया है। ट्रम्प के मुताबिक, उन्होंने अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि वह ईरान पर नाकाबंदी जारी रखे और हर स्थिति के लिए तैयार रहे। इसका मतलब है कि सैन्य दबाव बना रहेगा, लेकिन सीधी कार्रवाई फिलहाल नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीजफायर तब तक जारी रहेगा, जब तक ईरान की तरफ से प्रस्ताव नहीं आता और बातचीत पूरी नहीं हो जाती। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। ट्रम्प बोले- मैंने ईरान में सत्ता बदल दी ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने ईरान में सत्ता बदल दी है। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द एक बड़ी डील हो सकती है। ट्रम्प कहा कि मौजूदा हालात में ईरान के पास समझौता करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उन्होंने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर पीस डील नहीं हुई, तो अमेरिकी सेना हमले के लिए पूरी तरह तैयार है और आदेश मिलते ही कार्रवाई कर सकती है। ट्रम्प ने साफ किया कि वह सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, हमारे पास ज्यादा समय नहीं है। ट्रम्प ने बताया कि सीजफायर के दौरान अमेरिका ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाई है। उन्होंने कहा, “हमारे पास बहुत ज्यादा गोला-बारूद है, हमने इस समय का इस्तेमाल तैयारी में किया।” पिछले 24 घंटे के 3 बड़े अपडेट्स धीमी आवाजाही: सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट से सिर्फ 16 जहाज गुजरे। मरीन ट्रैफिक डेटा के मुताबिक, सोमवार को 9 जहाज होर्मुज में दाखिल हुए, जिनमें 2 ईरानी झंडे वाले जहाज थे, जिनमें से एक तेल टैंकर था। वहीं 7 जहाज बाहर निकले, जिनमें एक ईरानी कार्गो जहाज शामिल था। लेबनान-इजराइल वार्ता: इजराइल और लेबनान के बीच बातचीत का दूसरा दौर 23 अप्रैल को तय किया गया है। इससे पहले 16 अप्रैल को दोनों देशों की बातचीत हुई थी जिसमें दोनों देशों ने 10 दिनों के लिए सीजफायर पर सहमति जताई थी। ईरानी जहाज सीज: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश कर रहे टूस्का नाम के एक ईरानी जहाज को पकड़ लिया। यह चीन से लौट रहा था। ईरान ने इस पर नाराजगी जताई और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग गुजर जाइए…

शेयर करें:FacebookTwitterWhatsApp