शनिवार, 25 अप्रैल 2026
राष्ट्रीय

मंत्री के भाई ने लेडी CEO को धमकाया, मारने दौड़े:इंदर सिंह ने कहा-जिंदा गाड़ दूंगा; मिनिस्टर नागर सिंह चौहान बोले-मैं उससे बात नहीं करता

3 घंटे पहले  ·  25 अप्रैल 2026, 07:44 amस्रोत: Dainik Bhaskar
अस्वीकरण: यह समाचार Dainik Bhaskar से लिया गया है। सामग्री के सभी अधिकार मूल प्रकाशक के हैं। हम इस समाचार की सटीकता के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
मंत्री के भाई ने लेडी CEO को धमकाया, मारने दौड़े:इंदर सिंह ने कहा-जिंदा गाड़ दूंगा; मिनिस्टर नागर सिंह चौहान बोले-मैं उससे बात नहीं करता

पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे का थार कांड और उसके बाद लोधी की आईपीएस अफसर को धमकी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक और मंत्री के परिजन का विवाद सामने आ गया है। ताजा मामला कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई इंदर सिंह चौहान से जुड़ा है। चौहान के खिलाफ महिला सीईओ को धमकाने, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। घटना 22 अप्रैल की है। जब इंदर सिंह चौहान, आलीराजपुर जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) प्रिया काग पर भड़क गए थे। वे कन्या विवाह योजना में पहले से विवाहित आवेदकों के आवेदन निरस्त किए जाने को लेकर नाराज थे। आरोप है कि इंदर सिंह, महिला सीईओ को मारने दौड़े। धमकाया, ‘तेरे दांत तोड़ दूंगा। तुझे यहीं जिंदा गाड़ दूंगा, यहां सब मेरी मर्जी से होगा।’ लेखाधिकारी सावन भिंडे ने उन्हें रोका। इस पूरे मामले में मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा- मैं अपने भाई से बात नहीं करता। वह अपना काम करता है। अलग रहता है। वह किसे, क्या बोल रहा है, वह जाने। कानून अपना काम करेगा। देखिए, दो तस्वीरें… एसपी बोले- कोर्ट से मिली जमानत पुलिस ने इंदर सिंह चौहान के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 224, 221, 351(2) और 126(2) के तहत FIR की है। आलीराजपुर एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद 24 अप्रैल को चौहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें जमानत मिल गई। सीईओ बोलीं- असुरक्षित महसूस कर रही हूं सीईओ काग ने कहा- मैं 22 अप्रैल को दोपहर 3 बजे ऑफिस पहुंची तो इंदर सिंह चौहान ने कन्या विवाह योजना के आवेदन निरस्त करने पर मुझे धमकाया। मुझे मारने दौड़े। उन्होंने मेरा रास्ता भी रोका। मैं अपने कार्यस्थल पर असुरक्षित महसूस कर रही हूं। पीसीसी चीफ ने कहा- सत्ता का अहंकार बढ़ा ये खबर भी पढे़ं… करैरा तेरे डैडी का नहीं SDOP... भाजपा विधायक की चेतावनी पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ को चेतावनी देते वीडियो जारी किया। बेटे दिनेश लोधी के थार एक्सीडेंट मामले में पूछताछ और करैरा में न दिखने की बात पर प्रीतम ने कहा, ‘करैरा तेरे डैडी का नहीं है एसडीओपी।’ रविवार देर शाम जारी वीडियो में प्रीतम लोधी एसडीओपी पर भड़के नजर आए। पढे़ं पूरी खबर…

मूल समाचार स्रोत
Dainik Bhaskar पर पूरी खबर पढ़ें
शेयर करें:FacebookTwitterWhatsApp