शनिवार, 25 अप्रैल 2026
राष्ट्रीय

हिमाचल के 3 जिलों में हीटवेव:ऊना का पारा 41.1॰C पहुंचा, कल गर्मी से राहत के आसार; 29 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट

कल  ·  23 अप्रैल 2026, 11:35 pm
अस्वीकरण: इस समाचार की सटीकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। कृपया महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र रूप से जानकारी की पुष्टि करें।
हिमाचल के 3 जिलों में हीटवेव:ऊना का पारा 41.1॰C पहुंचा, कल गर्मी से राहत के आसार; 29 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज हीटवेव महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार- कांगड़ा के धर्मशाला, ऊना और कुल्लू के भुंतर में दोपहर के वक्त हीटवेव चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऊना का अधिकतम तापमान आज नॉर्मल से 6 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 41.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन है। ऊना का आज तक का अप्रैल महीने का रिकॉर्ड टेंपरेचर 30 अप्रैल 2022 को 43.2 डिग्री सेल्सियस है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा हो गया है। कांगड़ा का पारा भी 8 डिग्री अधिक के उछाल के साथ 37.2 डिग्री, सुंदरनगर का 36, डिग्री, मंडी का 36.2 डिग्री और बरठी का पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कल 4 जिलों में यलो अलर्ट अन्य शहरों के तापमान में भी सामान्य की तुलना में 4 से 6 डिग्री का उछाल आया है। राहत की बात यह है कि कल (शनिवार ) से गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार- आज रात शाम से एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसे देखते हुए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला के कुछेक भागों में अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को दोपहर बाद किन्नौर के सांगला में 0.4 मिलीमीटर और कल्पा में 0.1 मिली बारिश रिकॉर्ड की गई। 26 व 27 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा। 28 से 30 अप्रैल तक फिर पहाड़ों पर बारिश के आसार हैं। शिमला और मनाली भी गर्म होने लगे मैदानी इलाकों के साथ साथ ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र भी तपने लगे हैं। शिमला का तापमान भी सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा के साथ 27.6 डिग्री, मनाली का 4.3 के उछाल के साथ 26.8 सेल्सियस हो गया है।

शेयर करें:FacebookTwitterWhatsApp