शनिवार, 25 अप्रैल 2026
अंतर्राष्ट्रीय

होर्मुज पर 2 भारतीय जहाजों पर ईरान की फायरिंग:कच्चा तेल और गैस लेकर आ रहे 14 जहाज रोके, स्ट्रेट पार किए बिना लौटे

18 अप्रैल 2026  ·  18 अप्रैल 2026, 12:53 am
अस्वीकरण: इस समाचार की सटीकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। कृपया महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र रूप से जानकारी की पुष्टि करें।
होर्मुज पर 2 भारतीय जहाजों पर ईरान की फायरिंग:कच्चा तेल और गैस लेकर आ रहे 14 जहाज रोके, स्ट्रेट पार किए बिना लौटे

होर्मुज स्ट्रेट से कच्चा तेल और गैस लेकर भारत आ रहे दो जहाजों पर ईरान ने शनिवार दोपहर गोलीबारी कर दी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, भारत आ रहे 14 जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट पार करने से ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने रोक दिया। फायरिंग के बाद 13 जहाज फारस की खाड़ी में अलग-अलग जगहों पर वापस लौट गए। एक जहाज में गोलियां भी लगी, जबकि एक जहाज स्ट्रेट पार करने में सफल रहा। घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने भारत में तैनात ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथअली को तलब करके विरोध जताया। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि ईरान पहले भी भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देता रहा है, इसलिए जल्द ही जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू कराई जाए। ईरान ने आज होर्मुज को बंद करने का ऐलान किया था। ईरान का आरोप था कि अमेरिका सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, इसलिए 24 घंटे के भीतर उसने फैसला बदल लिया। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… दोबारा बातचीत: अमेरिका और ईरान की टीमें सोमवार को फिर से पाकिस्तान में बातचीत कर सकती हैं। दोनों पक्षों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। होर्मुज स्ट्रेट बंद: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया। आरोप लगाया कि अमेरिका सीजफायर समझौते का ठीक से पालन नहीं कर रहा। अमेरिका ने रिजर्व से 2.6 करोड़ बैरल तेल निकाला: अमेरिका ने अपने इमरजेंसी ऑयल स्टोरेज से करीब 2.6 करोड़ बैरल तेल निकालकर 9 कंपनियों को दिया है। अमेरिकी नाकेबंदी जारी: ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ समझौते में कोई अड़चन नहीं बची है, हालांकि डील पूरी होने तक नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी। होर्मुज में भारतीय जहाजो पर फायरिंग: होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय जहाजो पर ईरानी गनबोट्स ने फायरिंग की, भारत ने विरोध जताया। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

शेयर करें:FacebookTwitterWhatsApp