शनिवार, 25 अप्रैल 2026
राष्ट्रीय

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भाजपा में:कहा- 10 में से 7 सांसद साथ, अशोक मित्तल ने ED छापे के 10वें दिन भाजपा जॉइन की

कल  ·  24 अप्रैल 2026, 07:39 am
अस्वीकरण: इस समाचार की सटीकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। कृपया महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र रूप से जानकारी की पुष्टि करें।
AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भाजपा में:कहा- 10 में से 7 सांसद साथ, अशोक मित्तल ने ED छापे के 10वें दिन भाजपा जॉइन की

आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है। इसका ऐलान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम को 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राघव के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। राघव ने बताया कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक कुमार मित्तल के अलावा हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता भी हमारे साथ हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चेयरमैन हैं और जालंधर में उनके घर 10 दिन पहले (15 अप्रैल) को ED ने छापेमारी की थी। बाकी चार सांसद अभी सामने नहीं आए हैं। स्वाति मालीवाल ने पोस्ट करके कहा- मैं इटानगर में हूं। शाम को दिल्ली लौटकर बात करूंगी। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं। राघव बोले- दलबदल कानून नहीं लगेगा राघव ने बताया कि पार्टी के दो-तिहाई सांसदों ने यह फैसला लिया। इसलिए दलबदल कानून लगने का कोई मतलब नहीं है। राघव चड्ढा ने कहा पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे। 2024 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में 3 सीटें जीती थीं। राघव ने 2 साल पहले दिए थे अलगाव के संकेत AAP नेताओं का भाजपा जॉइन करना भास्कर कार्टूनिस्ट चंद्रशेखर हाड़ा और संदीप पाल की नजर से… राघव के साथ पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों के बारे में जानिए… राघव चड्‌ढा से पहले 35 नेता छोड़ चुके AAP, इनमें सबसे ज्यादा 20 पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पहले नेता नहीं हैं। AAP की स्थापना से लेकर अब तक 35 बड़े नेता इस पार्टी से किनारा कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 20 नेता पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। AAP छोड़ने वाले प्रमुख चेहरों में कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… राघव चड्‌ढा के पार्टी छोड़ने के मिनट-टु-मिनट अपडेट पढ़ने के लिए नीचे लाइव लिंक से गुजर जाएं…

शेयर करें:FacebookTwitterWhatsApp