देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 44°C के पार पहुंच गया है। गुरुवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान सबसे ज्यादा 44.5°C दर्ज हुआ। यूपी के प्रयागराज और महाराष्ट्र के अमरावती में 44.4°C, वहीं अकोला में 44.3°C पारा रिकॉर्ड हुआ। बढ़ती गर्मी के कारण राजस्थान के जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और दौसा में स्कूलों की टाइमिंग समय सुबह 7.30 बजे से कर दी गई है। बीकानेर, झुंझुनूं और जैसलमेर में सरकारी योजनाओं काम के समय में भी बदलाव किया गया है। अब मजदूर सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही काम करेंगे। इधर, केरल में लू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कन्नूर जिले में बढ़ते तापमान के बीच गर्मी से हुई मौत का यह पहला मामला है। ओडिशा में भी गुरुवार को हीटवेव का असर जारी रहा। झारसुगुड़ा और तालचेर में तापमान 44°C दर्ज किया गया। राज्य के 24 जगहों पर तापमान 40°C और उससे ज्यादा रहा। कटक में स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियां 27 अप्रैल तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं रायगढ़ा, झारसुगुड़ा और गंजाम जिलों में 26 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 25 अप्रैल: 26 अप्रैल: देशभर से गर्मी की तस्वीरें असम-मेघालय में बारिश-ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट गर्मी के मौसम से इतर पूर्वोत्तर के असम-मेघालय में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। तटीय राज्यों में उमस भरा मौसम रहेगा। इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर कर्नाटक के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर, तापमान 44 पार: आज 5 जिलों में लू का अलर्ट प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 40 °C से ऊपर पहुंच गया है। आज 5 जिलों में लू का अलर्ट है। गुरुवार को देश का सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर रहा। यहां पारा 44.5 °C रहा। गर्मी के कारण 4 जिलों में स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: राजस्थान से आ रही गर्म हवा; भोपाल, जबलपुर-उज्जैन समेत 11 जिलों में लू का अलर्ट राजस्थान से आ रही गर्म हवा से मध्य प्रदेश में तपिश बढ़ गई है। भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग के शहरों में हीट वेव यानी लू जैसे हाल हैं। शुक्रवार को भी 11 जिलों में लू का अलर्ट है। नर्मदापुरम में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर… 3. छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में पार 44° पार, तीन दिनों में 3 °C बढ़ेगा तापमान प्रदेश के मध्य हिस्सों में 24 से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है। अगले 3 दिनों में पारा 2 से 3 °C तक बढ़ सकता है। गुरुवार को राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 44°C तापमान दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 4. उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में पारा 44.4°C, 40 जिलों में लू का अलर्ट, कानपुर में लू से एक की मौत 40 जिलों में लू का अलर्ट है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में दोपहर 12 से 4 बजे तक मजदूरों के काम करने पर रोक लगा दी गई है। कानपुर में बाइक चला रहे 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि तेज धूप से उसकी जान गई है। पढ़ें पूरी खबर… 5. बिहार: 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 28 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम प्रदेश के 6 जिलों में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40°C से ज्यादा तापमान रहेगा। वहीं, 5 जिलों में बूंदाबांदी या बादल छाए रहने के आसार हैं। इससे तापमान में 2 से 3°C की गिरावट आ सकती है। 28 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 6. हरियाणा: 43°C पहुंचा तापमान, सरकार की दोपहर 12 से 4 बजे तक घर में रहने की सलाह प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन में लू झुलसा रही है, तो रातें भी अब राहत नहीं दे रही हैं। 9 शहरों में 'वार्म नाइट' जैसे हालात है। राज्य सरकार ने सभी जिलों में एडवाइजरी जारी कर दोपहर 12 से 4 बजे तक घरों में ही रहने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर… 7. पंजाब-चंडीगढ़: बठिंडा सबसे गर्म,10 जिलों में पारा 40°C पार, हीटवेव का अलर्ट पंजाब और चंडीगढ़ में बहुत तेज गर्मी पड़ रही है। नौ से अधिक जिलों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। गुरुवार को बठिंडा में 44 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है। आज और कल पंजाब-चंडीगढ़ में हीटवेव चलने का यलो अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… 8. हिमाचल प्रदेश: ऊना का पारा 40॰C पहुंचा, कल से बदलेगा मौसम; 4 जिलों में अंधड़-बारिश का यलो अलर्ट प्रदेश में आज सुबह से ही तेज धूप है। मौसम विभाग ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और सिरमौर जिले के निचले इलाकों में भीषण गर्मी का अनुमान जताया है। आज दोपहर बाद एक फ वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले चार दिन तक रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… 9. झारखंड: आज से गर्मी से राहत की संभावना, 29 अप्रैल तक रांची समेत कई जिलों में बारिश का भी अलर्ट शुक्रवार से कई जिलों में गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 29 अप्रैल तक रांची, पलामू, धनबाद, जमशेदपुर सहित 10 से ज्यादा जिलों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी-पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में लू चल सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 10. उत्तराखंड: 5 जिलों में बारिश के आसार, पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना; तीन शहरों का पारा 43°C के पार प्रदेश के 5 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। काशीपुर, बाजपुर, रुड़की और खटीमा में पारा 43°C तक पहुंच गया है। जबकि रामनगर और हरिद्वार में तापमान 42°C दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 11. गुजरात: राजकोट सबसे गर्म, पारा 42.7°C, सड़कों पर कर्फ्यू जैसा हाल अप्रैल के आखिर में गर्मी तेज हो रही है। गुरुवार को राजकोट 42.7°C तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं अहमदाबाद में 41.5°C है। शहर की सड़कों पर दोपहर 12 से 4 बजे तक 'कर्फ्यू' जैसा माहौल देखा जा रहा है। तेज गर्मी की वजह से लोग दोपहर में बाहर निकलने से बच रहे हैं।